-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिले में पशुओं को फुट एंड माउथ डिजीज एफएमडी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पशुधन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिले में पशुओं को फुट एंड माउथ डिजीज एफएमडी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पशुधन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत तहसील तुलसीपुर से हुई, जहां जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता और शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने संयुक्त रूप से टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रशासन के अनुसार यह विशेष अभियान 22 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान जिले के लगभग 1.97 लाख गोवंश और महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा, ताकि उन्हें एफएमडी जैसी संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। अभियान की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीकाकरण की जियो-टैगिंग अनिवार्य रूप से की जाए तथा सभी आंकड़ों को समय पर पशुधन ऐप पर अपलोड किया जाए। साथ ही प्रभावी कार्ययोजना के अनुरूप टीकाकरण टीमों की तैनाती कर अभियान को मिशन मोड में संचालित करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि एफएमडी रोग पशुओं की उत्पादकता के साथ-साथ किसानों की आय पर भी सीधा प्रभाव डालता है। ऐसे में यह जरूरी है कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र पशु टीकाकरण से वंचित न रहे। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने पशुपालकों को जागरूक करने पर जोर देते हुए कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर महंत मिथिलेश नाथ योगी ने गोवंश संरक्षण और पशु स्वास्थ्य के लिए प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और समाज की महत्वपूर्ण परंपरा का हिस्सा है तथा पशुओं का स्वस्थ रहना किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए भी आवश्यक है। पशुपालन विभाग की टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांवों में पहुंचकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं और पशुपालकों को इस अभियान से अधिक से अधिक जोड़ें।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
