Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं देवीपाटन मंडल की आयुक्त, जनहित को बताया पहली प्राथमिकता

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 22/04/2026 12:06:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 22/04/2026 12:06:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: देवीपाटन मंडल को नई आयुक्त के रूप में आईएएस अधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल मिल गई हैं। मंगलवार को उनके आगमन पर गोंडा स्थित सर्किट हाउस में मंडल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गरिमामय स्वागत किया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: देवीपाटन मंडल को नई आयुक्त के रूप में आईएएस अधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल मिल गई हैं। मंगलवार को उनके आगमन पर गोंडा स्थित सर्किट हाउस में मंडल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गरिमामय स्वागत किया।  स्वागत के बाद आयुक्त महोदया ने सीधे आयुक्त कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और मंडल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, चल रहे विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की।

आयुक्त नागपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाएगा, जिससे जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके नवागत आयुक्त ने स्पष्ट किया।कार्यभार ग्रहण के समय अपर आयुक्त और संयुक्त विकास आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
 


Featured News