Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली केंद्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण, डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

- Photo by : SOCIAL MEDA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/07/2026 06:11:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/07/2026 06:11:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जनपद बरेली के केंद्रीय कारागार-2 का बुधवार को माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जनपद बरेली के केंद्रीय कारागार-2 का बुधवार को माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कारागार परिसर का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों, भोजनालय, चिकित्सीय सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा प्रबंध एवं कारागार परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।


माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों को शासन की मंशा के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा कारागार की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि कारागार की सुरक्षा, अनुशासन और बंदियों के अधिकारों के संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।