Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नवाबगंज ब्लॉक के कनिष्ठ लिपिक ने बीडीओ पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Bihari Vishwakarma , Date: 07/02/2026 01:38:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Vijay Bihari Vishwakarma ,
  • Date:
  • 07/02/2026 01:38:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नवाबगंज विकासखंड में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक हरि माधव ने अपने ही विभाग के खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव पर मानसिक उत्पीड़न और मनमानी का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने थाना अ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नवाबगंज विकासखंड में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक हरि माधव ने अपने ही विभाग के खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव पर मानसिक उत्पीड़न और मनमानी का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने थाना अध्यक्ष नवाबगंज को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।प्रार्थना पत्र में हरि माधव ने बताया कि खंड विकास अधिकारी द्वारा उन्हें लगातार अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और कार्यालयीन कार्यों में बेवजह दबाव बनाया जाता है। उनका आरोप है कि विभागीय कार्यों के दौरान उनके साथ अनुचित व्यवहार किया जाता है, जिससे उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। हरि माधव ने यह भी आरोप लगाया कि विभाग में नियमों की अनदेखी कर कुछ कार्य कराए जा रहे है

 और विरोध करने पर उन्हें परेशान किया जाता है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।वहीं इस पूरे मामले में खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव से पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका।इधर, पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।