Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौते का दबाव, महिला ने देवर पर फेंका तेजाब

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 07/02/2026 04:33:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 07/02/2026 04:33:26 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना पुवायां क्षेत्र में छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौता का दबाव बनाने पर एक महिला ने अपने देवर पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, थाना पुवायां क्षेत्र के गांव

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना पुवायां क्षेत्र में छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौता का दबाव बनाने पर एक महिला ने अपने देवर पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, थाना पुवायां क्षेत्र के गांव वीरमपुर निवासी दृगपाल पर उसकी भाभी ने तेजाब फेंक दिया। घायल दृगपाल की मां की तहरीर पर गांव की सरला देवी पत्नी देवेश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। दृगपाल की मां का आरोप था कि उसके पुत्र की आरोपी सरला देवी से पुरानी रंजिश चल रही है, जिसको लेकर सरला ने उसके पुत्र दृगपाल से गाली-गलौज की, विरोध करने पर सरला ने दृगपाल के ऊपर तेजाब फेंक दिया। वहीं, पुलिस पूछताछ में आरोपी सरला देवी ने बताया कि दृगपाल उसके पति का मौसेरा भाई है 

और रिश्ते में उसका देवर लगता है। बताया कि वर्ष 2021 में दृगपाल ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी और उसके भाईयों ने मारपीट की थी, सरला ने बताया कि उसने दृगपाल और उसके भाईयों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। दृगपाल इस मुकदमे में सुलह समझौता करने के लिए आएदिन उस पर दबाव बनाता था बृहस्पतिवार को भी दृगपाल उसके पास आया और राजीनामा की बात कहने लगा, इसी बात पर उसकी दृगपाल से कहासुनी हो गई और उसने गुस्से में आकर दृगपाल पर तेजाब फेंक दिया। फिलहाल, पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।