Contact for Advertisement 9650503773


ओडिशा: झारपड़ा स्कूल का वार्षिक उत्सव हुआ संपन्न, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

- Photo by : social media

ओडिशा  Published by: Laxminarayan Pathi , Date: 03/04/2026 03:13:06 pm Share:
  • ओडिशा
  • Published by: Laxminarayan Pathi ,
  • Date:
  • 03/04/2026 03:13:06 pm
Share:

संक्षेप

ओडिशा: डेलांग व्लक अंतर्गत झारपडा प्रकल्प उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर पर 2 अप्रैल अपराह्न को वार्षिक उत्सव विधिवत आयोजित हुआ ।

विस्तार

ओडिशा: डेलांग व्लक अंतर्गत झारपडा प्रकल्प उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर पर 2 अप्रैल अपराह्न को वार्षिक उत्सव विधिवत आयोजित हुआ । इस उपलक्ष आयोजित सभा में मुख्य अतिथी से लेकर सम्मानित अतिथीयों में ज्यादातर महिलाएं रहे । महिला सशक्तिकरण को दर्शाते हुए सामाजिक कार्यरत स्वीकृति साहु मुख्य अतिथी रहे । मुख्य वक्ता के वतौर हरिपुर सिआरसिसि मनोरंजन महारणा के सहित सम्मानित अतिथीयों में सामाजिक कार्यकर्त्ता नगेंद्र वेहेरा,तअपोई सुंदराय और विद्यालय परिचालन समिति की सदस्यों मंचासीन रहे। 

मुख्य अतिथी स्वीकृति साहु के द्वारा प्रदीप प्रज्ज्वलन के वाद सभाकार्य की शुरुआत हुआ। सभा की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक प्रभाकर सेठी ने की । समस्त अतिथीयों ने अपनी संवोधन में छात्र छात्राओं को निस्वार्थ भाव से अच्छाई के मार्ग पर चलने को आग्रह किए । इससे पुर्व विद्यालय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी हुए छात्रछात्राओं को पुरस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य-संगीत प्रदर्शन को सवने सराहा। शिक्षक कैलाश प्रधान ने सवको धन्यवाद ज्ञापन किया।