-
☰
हरियाणा: सरकारी विद्यालय में संस्कार शिक्षक रामदत्त को मेहनत और लगन के लिए किया गया सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: सिरसा सर्वत्र शिक्षा समिति द्वारा नियुक्त संस्कार शिक्षक रामदत्त को सम्मानित किया गया।
विस्तार
हरियाणा: सिरसा सर्वत्र शिक्षा समिति द्वारा नियुक्त संस्कार शिक्षक रामदत्त को सम्मानित किया गया। रमेश शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्कार टीचर रामदत्त की नियुक्ति समिति द्वारा सरकारी विद्यालय खाजा खेड़ा जिला सिरसा में है। राम दत्त एक गरीब परिवार से आते है और बहुत ही मेहनती और लगनशील संस्कार टीचर है और पूरी ईमानदारी से बच्चों को शिक्षा देते है। जिला परियोजना नियंत्रण अधिकारी साधु बरोका ओर विकास सुथार ने बताया कि रामदत्त द्वारा अच्छी शिक्षा ग्रहण करवाने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री टेक चंद मेहता जी, श्री मदन लाल जी,श्री राजपाल जी व विद्यालय स्टाफ द्वारा संस्कार टीचर रामदत्त को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और हौंसला बढ़ाया। इस सम्मान के लिए संस्कार शिक्षक रामदत्त ने प्रधानाचार्य और स्टाफ का आभार व्यक्त किया और आगे भी अच्छी पढ़ाई करवाने का आश्वासन दिया। सर्वत्र शिक्षा समिति की तरफ से भी प्रधानाचार्य श्री टेक चंद मेहता जी और समस्त टीचर्स का हम आभार व्यक्त करते है ! मौके पर स्टाफ व बच्चे मौजूद थे।
राजस्थान: आमेर फोर्ट में उत्कृष्ट सेवा देने पर पुलिसकर्मी वीरेंद्र शर्मा को किया गया सराहना
उत्तर प्रदेश: अवैध मिट्टी खनन और पुलिस के बदसलूकी मामले पर विवाद, विभागीय कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: स्कूल में टूटी बाउंड्री, शौचालय व पानी की गंभीर समस्याओं पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश: पखना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक घायल, अस्पताल में हुए भर्ती