-
☰
राजस्थान: ईएमटी दिवस उत्सव पर 108 सेवा कर्मियों को किया गया सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नागौर प्रमुख आपातकालीन चिकित्सा सेवा प्रदाता ईमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज जीवीके एंटरप्राइजेज द्वारा आज आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन ईएमटी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
विस्तार
राजस्थान: नागौर प्रमुख आपातकालीन चिकित्सा सेवा प्रदाता ईमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज जीवीके एंटरप्राइजेज द्वारा आज आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन ईएमटी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईएमटी कर्मियों के समर्पण, निस्वार्थ सेवा और उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया। संगठन हर वर्ष 2 अप्रैल को ईएमटी दिवस मनाता है। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को समय पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने में ईएमटी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा गया। ईमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज जीवीके एंटरप्राइजेज के ईएमटी ने पूरे राजस्थान में अनगिनत लोगों की जान बचाने में अहम योगदान दिया है। पुरस्कारों के लिए कर्मचारियों का चयन कई महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर किया गया, जिनमें आपातकालीन स्थिति में त्वरित पहुंच, सफल प्रसव कराना, एम्बुलेंस की स्वच्छता बनाए रखना, कर्तव्य से बढ़कर सेवा देना और कार्य के प्रति ईमानदारी शामिल हैं। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह में 108 जीवनरक्षक एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी कर्मियों का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी व उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रामकिशोर सारण द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में ईमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज जीवीके एंटरप्राइजेज के क्षेत्रीय प्रबंधक, कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला समन्वयक भी उपस्थित रहे।
ईमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज जीवीके एंटरप्राइजेज के रीजनल मैनेजर नवनीत तिवारी ने कहा कि किसी की जान बचाना ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने के समान है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में चिकित्सा सेवाएं लगातार सुदृढ़ हो रही हैं और वर्तमान में 1094 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवाओं के माध्यम से प्रदेशवासियों को समय पर सहायता प्रदान की जा रही है। 108 सेवा के कर्मचारी अत्यंत समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हैं। आपातकालीन स्थितियों में उनकी त्वरित प्रतिक्रिया जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर साबित होती है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री सुनिल विश्नोई ने कहा कि समाज का कर्तव्य है कि ऐसे जीवन रक्षक कर्मियों को समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सम्मान समारोह आयोजित करने की बात कही। समारोह के दौरान नागौर से प्रोग्राम मैनेजर भारत भूषण शर्मा , जिला अधिकारी मोनू सैनी, गौरव कुमार , सतनाम सिंह , सुरेंद्र लोमरोल और श्रवण गहलोत सहित कई ईएमटी कर्मियों को सम्मानित किया गया। रीजनल मैनेजर नवनीत तिवारी ने सभी ईएमटी ,पायलट और 108/ 112 की पुरी टीम का धन्यवाद कर प्रोग्राम का समापन किया।
राजस्थान: आमेर फोर्ट में उत्कृष्ट सेवा देने पर पुलिसकर्मी वीरेंद्र शर्मा को किया गया सराहना
उत्तर प्रदेश: अवैध मिट्टी खनन और पुलिस के बदसलूकी मामले पर विवाद, विभागीय कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: स्कूल में टूटी बाउंड्री, शौचालय व पानी की गंभीर समस्याओं पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति प्रदर्शन
हरियाणा: सरकारी विद्यालय में संस्कार शिक्षक रामदत्त को मेहनत और लगन के लिए किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: पखना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक घायल, अस्पताल में हुए भर्ती