Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: विकास कुमार बने नवादा में RLJP के नए जिला अध्यक्ष

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार:  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 02/04/2026 06:03:01 pm Share:
  • बिहार:
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 02/04/2026 06:03:01 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (बिहार) ने संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवादा जिला अध्यक्ष की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह (पूर्व सांसद) द्वारा जारी पत्र के अनु

विस्तार

बिहार: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (बिहार) ने संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवादा जिला अध्यक्ष की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह (पूर्व सांसद) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, दिनांक 02 अप्रैल 2026 को श्री विकास कुमार उर्फ राजा जी को नवादा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जारी पत्र में कहा गया है कि विकास कुमार की कार्यकुशलता, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में नवादा जिले में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे अपेक्षा व्यक्त की है कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे 30 दिनों के भीतर जिला एवं प्रखंड स्तर की कमिटी का गठन कर उसकी सूची प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जा सके।