-
☰
राजस्थान: 27 अप्रैल को गौ सम्मान आव्हान अभियान, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कपासन देश भर में गौ माता के संरक्षण और उन्हें राष्ट्र का गौरव दिलाने के लिए आगामी 27 अप्रैल सोमवार को गौ सम्मान आव्हान अभियान के रूप में एक कार्यक्रम संपूर्ण भारत में आयोजित किया जा रहा हैं।
विस्तार
राजस्थान: कपासन देश भर में गौ माता के संरक्षण और उन्हें राष्ट्र का गौरव दिलाने के लिए आगामी 27 अप्रैल सोमवार को गौ सम्मान आव्हान अभियान के रूप में एक कार्यक्रम संपूर्ण भारत में आयोजित किया जा रहा हैं। इस अखिल भारतीय अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना एवं गौ हत्या पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाना है। इस अभियान के जरिए सरकार के प्रतिनिधि को महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के हाथों प्रार्थना पत्र सौंपकर मांग की जा रही है कि गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगे, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कर सम्मानित दर्जा दिया जाए, गौ सेवा के लिए केंद्रीय कानून बने और एक अलग गौ सेवा मंत्रालय का गठन किया जाए। बुधवार की सुबह इस अभियान के मेवाड़ अंचल के प्रभारी मेवाड़ महामंडलेश्वर अनुज दास जी महाराज मुंगाना धाम के नेतृत्व में रामस्नेही संप्रदाय के संत कीमत राम महाराज की उपस्थिति में कपासन नगर में इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने, इस अभियान से सभी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ने हेतु बैठक का आयोजन रामद्वारा परिसर में किया गया। जहां संतो के सानिध्य में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। संतो ने गौ माता को जीवन का मूल आधार बताते हुए सभी सनातनी बंधुओं से गौ माता को सम्मान दिलाने हेतु आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान से तन मन धन से जुड़ने का आग्रह किया है। इस अवसर पर जगदीश महाराज विहिप जिला उपाध्यक्ष दिलीप बारेगामा प्रखंड मंत्री गोपाल कृष्ण काबरा, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश जागेटिया, भाविप के बादशाह सिंह, बजरंग दल जिला सह संयोजक रोहित सिंह, श्री रामद्वारा ट्रस्ट अध्यक्ष दामोदर सोमानी, संपत लोहार,लाला चाष्टा,अंबिका प्रसाद जायसवाल,सांवरिया सेन, सुनील डाड, अनिल सोमानी, प्रहलाद डाड, नरेश ईनाणी आदि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: शिक्षक का घर-घर अभियान हुआ शुरू , शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल
उत्तर प्रदेश: मनिहारी महंत बलदेव दास इंटर कॉलेज में PTM अंक वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित
उत्तर प्रदेश: कला, संगीत और संस्कृति का भव्य तीन दिवसीय उत्सव 3-5 अप्रैल तक हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: पूर्णिमा स्नान ट्रॉली हादसे में कई श्रद्धालु घायल, प्रशासन सक्रिय
उत्तर प्रदेश: रामनवमी मेले में श्रद्धालु ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, 17 लोग घायल
बिहार: शादीशुदा महिला के साथ 3 लोगों ने की दुष्कर्म करने की कोशिश