-
☰
उत्तर प्रदेश: कम्पोजिट विद्यालय रायगंज द्वितीय में स्कूल चलो अभियान का हुआ आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर सत्र 2026-27 में परिसदीय विद्यालयों में नमांकन के दृश्टिगत नगर क्षेत्र, गाजीपुर के कम्पोजिट विद्यालय रायगंज द्वितीय पर स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर सत्र 2026-27 में परिसदीय विद्यालयों में नमांकन के दृश्टिगत नगर क्षेत्र, गाजीपुर के कम्पोजिट विद्यालय रायगंज द्वितीय पर स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मॉं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवन व माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात नवीन सत्र में कक्षा 1 के बच्चों का नमांकन कर बच्चों को पुस्तक वितरण किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा विद्यालय स्वछता, पेय जल, शौचालय एवं डिजिटल कक्षा सुविधाओं की सराहना की। अपने सम्बोधन में महोदया ने सत्र 2026-27 के लिये साक्षरता से समृद्वि अभियान, नियमित उपस्थिति, मध्याहन भोजन की गुणवत्ता एवं अभिभावक शिक्षक संवाद को प्राथमिकता देने का आवाहन किया। विद्यालय प्रबंध समिति ने आगामी माह में पुस्तकालय अद्यतन व खेल सामग्री वितरण की योजना प्रस्तुत की। महोदया ने सभी शिक्षकों को नवीन षिक्षण पद्वति के अनुरूप संदर्शिका, प्रिन्ट रिच सामग्री, शिक्षक डायरी व डिजिटल सामग्रियों के प्रयोेग एवं बाल केन्द्रित मूल्यांकन पर कार्य करने का निर्देश दिया तथा अभिभावकों से घर पर पढ़ाई के सहयोग की अपेक्षा की। तत्पश्चात महोदया ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलों अभियान की रैली को रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक नसीम अब्बासी ने की। अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापिका अर्षी हुसैन द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार,, अदनान अहमद, तहसीप फातिमा, नाज कमाली, पंकज यादव, अनुष्का पटेल, लक्ष्मण राम, नोडल शिक्षक संकुल नफीसुर्रहमान अंसारी, पीयूष श्रीवास्तव हिमांशु अग्रवाल जिला समन्वयक अनुपम गुप्ता, सर्वजीत यादव, एस0आर0जी0 अभिशेक कुमार, व अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ए0आर0पी0 नगर रितेश सिंह ने किया।
उत्तराखंड: विद्यालय में हनुमान जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई
उत्तर प्रदेश: शिक्षक का घर-घर अभियान हुआ शुरू , शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल
उत्तर प्रदेश: मनिहारी महंत बलदेव दास इंटर कॉलेज में PTM अंक वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित
उत्तर प्रदेश: कला, संगीत और संस्कृति का भव्य तीन दिवसीय उत्सव 3-5 अप्रैल तक हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: पूर्णिमा स्नान ट्रॉली हादसे में कई श्रद्धालु घायल, प्रशासन सक्रिय
उत्तर प्रदेश: रामनवमी मेले में श्रद्धालु ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, 17 लोग घायल