-
☰
बिहार: पटवा सराय मोड़ पर कार पलटी, युवक की मौत, दो गंभीररूप से घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के पटवा सराय मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विस्तार
बिहार: नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के पटवा सराय मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अकौना डी गांव निवासी सनोज कुमार यादव के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सनोज कुमार अपने दो साथियों नवलेश कुमार और मोनू कुमार के साथ पकरीबरावां से एक छठी कार्यक्रम में शामिल होकर कार से अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान पटवा सराय मोड़ के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से लगभग 50 फीट दूर जाकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही सनोज कुमार की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही कादिरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ।
उत्तर प्रदेश: शिक्षक का घर-घर अभियान हुआ शुरू , शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल
उत्तर प्रदेश: मनिहारी महंत बलदेव दास इंटर कॉलेज में PTM अंक वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित
उत्तर प्रदेश: कला, संगीत और संस्कृति का भव्य तीन दिवसीय उत्सव 3-5 अप्रैल तक हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: पूर्णिमा स्नान ट्रॉली हादसे में कई श्रद्धालु घायल, प्रशासन सक्रिय
उत्तर प्रदेश: रामनवमी मेले में श्रद्धालु ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, 17 लोग घायल
बिहार: शादीशुदा महिला के साथ 3 लोगों ने की दुष्कर्म करने की कोशिश