Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: राजकीय महाविद्यालय बानसूर में इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Avnish Kumar Goyal , Date: 02/04/2026 10:21:46 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Avnish Kumar Goyal ,
  • Date:
  • 02/04/2026 10:21:46 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: बनसूर  स्थित राजकीय महाविद्यालय बानसूर में इंटर्नशिप कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र सिंह एवं राजकीय उपजिला चिकित्सालय बानसूर के डॉ.

विस्तार

राजस्थान: बनसूर  स्थित राजकीय महाविद्यालय बानसूर में इंटर्नशिप कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र सिंह एवं राजकीय उपजिला चिकित्सालय बानसूर के डॉ. अरुण शर्मा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र में प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 21 दिवसीय कौशलपरक इंटर्नशिप अनिवार्य की गई है। इसी के तहत महाविद्यालय द्वारा प्राथमिक चिकित्सा एवं सामुदायिक सेवा विषय पर राजकीय उपजिला चिकित्सालय बानसूर के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा, आपातकालीन स्थिति में सहायता, रक्तदान, अंगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे जीवन रक्षक कौशल सीख सकें और समाज सेवा के लिए प्रेरित हो सकें। डॉ. अरुण शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए डॉग बाइट जैसे मामलों के उदाहरण से रेबीज एवं टिटनेस जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने किया तथा विद्यार्थियों से इंटर्नशिप को नियमित रूप से पूर्ण मनोयोग के साथ सीखने की अपील की। इस अवसर पर योगेन्द्र कुमार उदय, सीताराम, मुकेश पंवार, निशांत शर्मा, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।