-
☰
उत्तर प्रदेश: अम्बेडकर की तस्वीर पर कालिख लगने से तनाव, पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के.थाना मरदह क्षेत्र के अंतर्गत नसीरपुर कोंडरी ग्राम पंचायत में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब खेल मैदान की बाउंड्री वाल पर बनी डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा कालिख पोत दी गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के.थाना मरदह क्षेत्र के अंतर्गत नसीरपुर कोंडरी ग्राम पंचायत में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब खेल मैदान की बाउंड्री वाल पर बनी डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा कालिख पोत दी गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों के दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कुछ युवक और महिलाएं पेट्रोल लेकर मौके पर प्रदर्शन करने पर अड़ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे वहां से नहीं हटेंगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मरदह थाना अध्यक्ष श्रीमती तरावती देवी मौके पर पहुंचीं और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। उनके प्रयासों से स्थिति पर काबू पाया गया और दोनों पक्ष शांत हो गए। पुलिस की मौजूदगी में दोषियों के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से तहरीर दी गई। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: शिक्षक का घर-घर अभियान हुआ शुरू , शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल
उत्तर प्रदेश: मनिहारी महंत बलदेव दास इंटर कॉलेज में PTM अंक वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित
उत्तर प्रदेश: कला, संगीत और संस्कृति का भव्य तीन दिवसीय उत्सव 3-5 अप्रैल तक हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: पूर्णिमा स्नान ट्रॉली हादसे में कई श्रद्धालु घायल, प्रशासन सक्रिय
उत्तर प्रदेश: रामनवमी मेले में श्रद्धालु ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, 17 लोग घायल
बिहार: शादीशुदा महिला के साथ 3 लोगों ने की दुष्कर्म करने की कोशिश