Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: साइबर थाना ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य को किया गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 02/04/2026 01:05:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 02/04/2026 01:05:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का बरेली साइबर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का बरेली साइबर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के सरगना शिवम और उसके साथियों ने फर्जी गेमिंग ऐप के जरिए देश ही नहीं, विदेशों तक लोगों को जोड़कर सट्टा खिलाया और बड़ी रकम हड़प ली। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क पाकिस्तान, दुबई समेत कई देशों तक फैला हुआ था। आरोपियों ने ऐप के जरिए लोगों को बड़ी कमाई का लालच देकर जोड़ रखा था। अब पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं विदेशी नागरिक भी इस ठगी का शिकार तो नहीं हुए हैं। सोमवार को साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवाबगंज के सूर्यभान पटेल और भुता निवासी विनीत कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से मोबाइल फोन, सिमकार्ड, क्यूआर कोड, चेकबुक, टैबलेट और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं।