-
☰
राजस्थान: कोटपूतली में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, लक्ष्मी नगर कॉलोनी में लाखों की वारदात
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: शहर की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, तीन बदमाश एक मोटरसाइकिल पर सवार
विस्तार
राजस्थान: शहर की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, तीन बदमाश एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कॉलोनी में पहुंचे। इनमें से एक व्यक्ति बाहर सड़क पर मोटरसाइकिल के पास ही रुककर निगरानी करता रहा, जबकि बाकी दो बदमाश घर के अंदर घुस गए। घटना दोपहर करीब 2:35 बजे की बताई जा रही है। दोनों बदमाशों ने महज 3 से 4 मिनट के अंदर ही घर में रखे नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेट लिए और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बदमाशों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। कमल सैनी (पीड़ित)कोटपूतली तहसील परिसर में स्टांपिंग ऑथराइज्ड का कार्य करते हैं।पीड़ित के अनुसार, चोरी हुई रकम में करीब 11 लाख रुपये नकद शामिल थे, जो स्टांपिंग कार्य से संबंधित थे और बैंक में जमा किए जाने थे, लेकिन छुट्टी के कारण जमा नहीं हो पाए। इसके अलावा घर की बचत भी रखी हुई थी। साथ ही, लगभग 15 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात भी चोरी हो गए।घटना के समय घर के सभी सदस्य पड़ोस में एक शादी समारोह में गए हुए थे। जब परिवार के लोग करीब शाम 4:00 बजे घर लौटे, तब चोरी का पता चला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।
उत्तर प्रदेश: शिक्षक का घर-घर अभियान हुआ शुरू , शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल
उत्तर प्रदेश: मनिहारी महंत बलदेव दास इंटर कॉलेज में PTM अंक वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित
उत्तर प्रदेश: कला, संगीत और संस्कृति का भव्य तीन दिवसीय उत्सव 3-5 अप्रैल तक हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: पूर्णिमा स्नान ट्रॉली हादसे में कई श्रद्धालु घायल, प्रशासन सक्रिय
उत्तर प्रदेश: रामनवमी मेले में श्रद्धालु ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, 17 लोग घायल
बिहार: शादीशुदा महिला के साथ 3 लोगों ने की दुष्कर्म करने की कोशिश