Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पूर्णिमा स्नान ट्रॉली हादसे में कई श्रद्धालु घायल, प्रशासन सक्रिय
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , Date: 02/04/2026 01:41:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pawan Tiwari ,
  • Date:
  • 02/04/2026 01:41:26 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में पूर्णिमा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब थाना खड्डा क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में पूर्णिमा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब थाना खड्डा क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मौके की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान डीएम और एसपी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी घायलों का समुचित और त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों की तत्परता से घायलों और उनके परिजनों को राहत मिली। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।