-
☰
उत्तर प्रदेश: शिक्षक का घर-घर अभियान हुआ शुरू , शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोण्डा शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार है । बच्चें परिवार, समाज और राष्ट्र के भावी कर्णधार हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोण्डा शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार है । बच्चें परिवार, समाज और राष्ट्र के भावी कर्णधार हैं। इन्हें सुशिक्षित करके,सुयोग्य ,स्वस्थ और चरित्रवान नागरिक बनाना है जिससे 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार किया जा सके। इस उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सुनील कुमार वर्मा गांवों मे घर-घर जाकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र ,2026 -27 चालू होने से हाउस होल्ड सर्वे, स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चपरतल्ला विकास खण्ड मुजेहना जिला गोण्डा के सहायक अध्यापक व न्याय पंचायत मतवरिया के शिक्षक संकुल सुनील कुमार वर्मा ने सेवित ग्राम सभा कौरहे के अंतर्गत भयकपुरवा (चपरतल्ला) तथा शिवानगर ,अहिरनपुरवा में घर -घर जाकर बच्चों की माताओं, भाइयों -बहनों और अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाया तथा उन्हें बताया कि उत्तर प्रदेश निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2011 के तहत 06 से 14 आयु वर्ग के सभी बच्चों को अनिवार्य एवं निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। बच्चों को उनका अधिकार मिले इसलिए विद्यालय में बच्चों का शत् प्रतिशत नामांकन कराकर नियमित विद्यालय भेजना ज़रूरी है तथा ऐसे बच्चें जो पांचवीं और आठवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं उनको आगे की शिक्षा हेतु सरकारी, सहायता प्राप्त स्कूलों में प्रवेश दिलाना, बच्चों के सीखने के स्तर में वृद्धि हेतु विद्यालय अवधि के अतिरिक्त उन्हें नियमित न्यूनतम दो घंटे प्रेक्टिस करने हेतु सहयोग प्रदान करना ,होम बेस्ड एजूकेशन देना जरूरी है। शिक्षक सुनील कुमार वर्मा लगातार बेसिक शिक्षा विभाग, मुजेहना ,गोण्डा के द्वारा संचालित गतिविधियों ,कार्यक्रमों और योजनाओं को डोर टू डोर फोन काल्स, विद्यालय के वाट्सएप ग्रुप,सोशल मीडिया,सामुदायिक सहभागिता और विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करके अभिभावकों और समुदाय के लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
बिहार: गढ़वे बाबा के 48वें वार्षिकोत्सव पर भव्य दुगोला और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव किया गया आयोजित
उत्तराखंड: विद्यालय में हनुमान जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई
उत्तर प्रदेश: मनिहारी महंत बलदेव दास इंटर कॉलेज में PTM अंक वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित