-
☰
उत्तर प्रदेश: पखना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक घायल, अस्पताल में हुए भर्ती
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद बढ़पुर जिले के पखना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद बढ़पुर जिले के पखना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन से पानी पीने के लिए उतरा एक 28 वर्षीय युवक वापस ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला हाता मित्तु खां निवासी राकेश का 28 वर्षीय पुत्र विकास अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने के लिए फिरोजाबाद गया हुआ था। विकास की बहन की शादी आगामी 20 अप्रैल को होनी तय है। गुरुवार रात को वह पैसेंजर ट्रेन से वापस अपने घर लौट रहा था। पखना स्टेशन पर हुआ हादसा घायल विकास ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रास्ते में पखना स्टेशन पर जब पैसेंजर ट्रेन रुकी, तो वह पानी पीने के लिए नीचे उतरा था। इसी दौरान ट्रेन अचानक तेजी से चलने लगी। जब उसने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, तो उसका पैर फिसल कर फंस गया और वह नीचे गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बुलाई एंबुलेंस हादसे के तुरंत बाद स्टेशन पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और उसकी मदद से रात लगभग 9 बजे युवक को फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुँचाया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. उदय राज ने बताया कि युवक को ट्रेन से कटे हुए अंगों की गंभीर चोटों के साथ अस्पताल लाया गया था। फिलहाल, डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया है और उसका सघन इलाज शुरू कर दिया गया है। परिवार में शादी की तैयारियों के बीच इस अचानक हुए हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
राजस्थान: आमेर फोर्ट में उत्कृष्ट सेवा देने पर पुलिसकर्मी वीरेंद्र शर्मा को किया गया सराहना
उत्तर प्रदेश: अवैध मिट्टी खनन और पुलिस के बदसलूकी मामले पर विवाद, विभागीय कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: स्कूल में टूटी बाउंड्री, शौचालय व पानी की गंभीर समस्याओं पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति प्रदर्शन
हरियाणा: सरकारी विद्यालय में संस्कार शिक्षक रामदत्त को मेहनत और लगन के लिए किया गया सम्मानित