-
☰
उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति प्रदर्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नोएडा राष्ट्रीय हनुमान दल, जिला एवं नोएडा महानगर द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नोएडा राष्ट्रीय हनुमान दल, जिला एवं नोएडा महानगर द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रभु श्री राम जी के आशीर्वाद से अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। शोभा यात्रा की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे बहलोलपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, सेक्टर-63, नोएडा से हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, जहां जय श्री राम के जयकारे, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं, जिला उपाध्यक्ष नोएडा एडवोकेट राहुल ठाकुर ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक अशोक चौहान जी के नेतृत्व में किया गया। साथ ही जिला अध्यक्ष ठाकुर संजीव चौहान एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस आयोजन में जन हनुमान चालीसा टीम भी विशेष रूप से शामिल रहे।
राजस्थान: आमेर फोर्ट में उत्कृष्ट सेवा देने पर पुलिसकर्मी वीरेंद्र शर्मा को किया गया सराहना
उत्तर प्रदेश: अवैध मिट्टी खनन और पुलिस के बदसलूकी मामले पर विवाद, विभागीय कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: स्कूल में टूटी बाउंड्री, शौचालय व पानी की गंभीर समस्याओं पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
हरियाणा: सरकारी विद्यालय में संस्कार शिक्षक रामदत्त को मेहनत और लगन के लिए किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: पखना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक घायल, अस्पताल में हुए भर्ती