-
☰
बिहार: प्रस्तावित चीनी मिल के लिए भूमि निरीक्षण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की उम्मीद
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: वारिसलीगंज नवादा जिले के वारिसलीगंज में प्रस्तावित चीनी मिल के लिए बुधवार को भूमि का निरीक्षण किया गया।
विस्तार
बिहार: वारिसलीगंज नवादा जिले के वारिसलीगंज में प्रस्तावित चीनी मिल के लिए बुधवार को भूमि का निरीक्षण किया गया। बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव सह नवादा के जिला प्रभारी सचिव के. सेंथिल कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरे के क्रम में वारिसलीगंज प्रखंड अंतर्गत मौजा मकनपुर में प्रस्तावित चीनी मिल स्थापना को लेकर चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा संबंधित भूमि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा वारिसलीगंज के मकनपुर में चीनी मिल की स्थापना को लेकर 102 एकड़ सरकारी एवं 12 एकड़ निजी भूमि का प्रस्ताव गन्ना उद्योग विभाग को भेजा गया था, जिसके आलोक में अपर मुख्य सचिव द्वारा बुधवार को स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रस्तावित चीनी मिल की स्थापना से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही, किसानों को गन्ना उत्पादन एवं विपणन के लिए बेहतर एवं सुलभ व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी। उन्होंने शीघ्र ही निवेशकों को स्थल पर भेजने का आश्वासन दिया। साथ ही गन्ना उत्पादन एवं सिंचाई की योजना पर कार्य करने का भी निर्देश दिया गया। मौके पर अधिकारियों की टीम में सहायक गन्ना आयुक्त बिहार वेदव्रत कुमार, सहायक निदेशक गन्ना उधोग प्रागेन्द्र गर्ग, ईख प्रसार पदाधिकारी राजेंद्र कुमार यादव गया, नवादा तथा नालंदा,एसडीएम नवादा सदर, एडीएम नवादा तथा डीसीएलआर, गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला कृषि पदाधिकारी, बीडीओ अमित कुमार, स्थानीय अंचल के राजस्व पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बिहार के औद्योगिक मानचित्र पर नवादा जिला एक बार फिर मजबूती से उभरने को तैयार है। जिले के वारिसलीगंज वासियों का वर्षों पुराना सपना अब दोबारा हकीकत में बदलता दिख रहा है। बिहार सरकार के सात निश्चय-2 (2025-2030) के तहत समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार अभियान के अंतर्गत वारिसलीगंज के मकनपुर में एक नई और विशाल चीनी मिल की स्थापना की प्रक्रिया ने अब गति पकड़ लिया है। चौनी मिल के लिए कुल मिलाकर लगभग 114 एकड़ से अधिक का बड़ा भू-भाग प्रस्तावित है, जो एक आधुनिक उद्योग की स्थापना के लिए पर्याप्त साबित होगा। चीनी मिल की स्थापना की सूचना से मकनपुर गांव के किसानों में खुशी के साथ गम का माहौल भी देखा जा रहा है। ग्रामीण कृषक कुंदन कुमार,प्रमोद कुमार,ललन सिंह,नागी सिंह आदि ने बताया कि नदी खन्धा में चीनी मिल की स्थापना से दर्जनों किसान भूमिहीन हो जाएंगे।बहुत सारे किसानों की जीविका का मुख्य संसाधन नदी खन्धा की वही जमीन है,जिसमें चीनी मिल की स्थापना प्रस्तावित है। बता दें कि मकनपुर गांव का नदी खन्धा की अधिकांश जमीन का राजस्व 1990 के पहले तक भुगतान होता रहा है।1990 के बाद सरकारी स्तर से अधिकांश किसानों के भूमि का रसीद कटना बन्द कर दिया गया है।
राजस्थान: आमेर फोर्ट में उत्कृष्ट सेवा देने पर पुलिसकर्मी वीरेंद्र शर्मा को किया गया सराहना
उत्तर प्रदेश: अवैध मिट्टी खनन और पुलिस के बदसलूकी मामले पर विवाद, विभागीय कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: स्कूल में टूटी बाउंड्री, शौचालय व पानी की गंभीर समस्याओं पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति प्रदर्शन
हरियाणा: सरकारी विद्यालय में संस्कार शिक्षक रामदत्त को मेहनत और लगन के लिए किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: पखना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक घायल, अस्पताल में हुए भर्ती