-
☰
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भारत की आबादी हर साल बढ़ती है, यह एक सामान्य बात है, लेकिन इतिहास के पन्नों में 1 साल ऐसा भी दर्ज है, जब देश की जनसंख्या बढ़ने के बजाय कम हो गई थी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भारत की आबादी हर साल बढ़ती है, यह एक सामान्य बात है, लेकिन इतिहास के पन्नों में 1 साल ऐसा भी दर्ज है, जब देश की जनसंख्या बढ़ने के बजाय कम हो गई थी। यह बात है 1921 की जनगणना की। उस वक्त जो आंकड़े सामने आए, उन्होंने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आजादी से पहले हुई यह इकलौती ऐसी घटना थी, जिसमें विकास की कहानी नहीं, बल्कि बर्बादी का हिसाब लिखा था। आज हम जिस तरह कोविड -19 की बात करते हैं। ठीक 100 साल पहले स्पैनिश फ्लू नाम की महामारी ने पूरी दुनिया में कोहराम मचाया था. प्रथम विश्व युद्ध से लौटे सैनिकों के जरिए यह बीमारी भारत पहुंची और देखते ही देखते लाशों के ढेर लग गए. कोविड के दौर में तो हमारे पास अस्पताल और टीके थे, लेकिन उसे वक्त देश पूरी तरह बेबस था. जहां कोरोना काल में लाखों लोगों की जान गई, वहीं स्पैनिश फ्लू ने महज 2 साल के भीतर भारत के करीब सवा करोड़ लोगों को निगल लिया. यही वजह थी कि जब 1921 में लोगों को गिना गया तो देश की आबादी बढ़ने के बजाय 0.31 प्रतिशत घट चुकी थी। उस दौर की तबाही का सबसे बड़ा असर गांवों में देखने को मिला. आज की महामारी में तो शहरों में ज्यादा भीड-भाड़ थी लेकिन 100 साल पहले गांव की हालत बद तर हो गई थी। इलाज की कोई सुविधा न होने के कारण गांव के गांव साफ हो गए। आलम यह था कि खेतों में फसल काटने वाला कोई नहीं बचा था. भुखमरी और बीमारी ने मिलकर ग्रामीण भारत की कमर तोड़ दी थी। जनगणना की रिपोर्ट बताती है कि शहरों के मुकाबले गांवों में मरने वालों की तादाद कहीं ज्यादा थी, क्योंकि वहां न कोई डॉक्टर थे और न ही दवाएं। इतिहासकार बताते हैं कि 1921 में आबादी घटने के पीछे सिर्फ बीमारी ही नहीं, बल्कि भीषण अकाल भी था। 1911 में देश की आबादी 25.20 करोड़ थी, जो कि 1921 में घटकर 25.13 करोड़ रह गई। यानी 10 साल में करीब पौने आठ लाख लोग कम हो गए। जनगणना के इतिहास में यह पहली और आखिरी बार था जब जनसंख्या की आंकड़ा माइनस में गया। आज जब हम आधुनिक सुविधाओं के बीच रह रहे हैं, तब 1921 की यह रिपोर्ट याद दिलाती है कि एक महामारी किस तरह संहार कर सकती है। इसलिए जनसंख्या का आंकड़ा और उस हिसाब से देश की तैयारियां बहुत जरूरी हैं।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर