-
☰
उत्तर प्रदेश: हाईकोर्ट आदेश पर बरेली के पिपरिया गांव में अवैध मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई, गांव बना पुलिस छावनी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में शनिवार सुबह प्रशासन बुलडोजरों और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। ग्राम समाज की जमीन पर बनी करीब 300 वर्ग गज में फैली मस्जिद-ए-आला हजरत पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में शनिवार सुबह प्रशासन बुलडोजरों और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। ग्राम समाज की जमीन पर बनी करीब 300 वर्ग गज में फैली मस्जिद-ए-आला हजरत पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में यह कदम उठाया गया। नोटिस के बाद भी नहीं हटा कब्जा प्रशासन का कहना है कि संबंधित पक्ष को कई बार नोटिस जारी किए गए थे और अतिक्रमण हटाने का मौका भी दिया गया था। लेकिन तय समय सीमा के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर चलाने का फैसला लिया। पिपरिया गांव बना पुलिस छावनी
सुबह होते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। दो बुलडोजरों की मदद से निर्माण को गिराने की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।
ध्वस्तीकरण के दौरान पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर