Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 6 डिप्टी कलेक्टर और 3 तहसीलदारों के तबादले

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/07/2026 04:15:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/07/2026 04:15:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह डिप्टी कलेक्टर (उप जिलाधिकारी) एवं तीन तहसीलदारों का स्थानांतरण कर दिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह डिप्टी कलेक्टर (उप जिलाधिकारी) एवं तीन तहसीलदारों का स्थानांतरण कर दिया है। गुरुवार को जारी कार्यालय आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार वाचस्पति सिंह को उप जिला मजिस्ट्रेट कुंडा से उप जिलाधिकारी (न्यायिक) लालगंज, जितेंद्र कटियार को अपर उप जिलाधिकारी (प्रथम) से उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज तथा अजय यादव को उप जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से उप जिला मजिस्ट्रेट कुंडा बनाया गया है।

इसी प्रकार संजय यादव को उप जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सदर, सुनील कुमार तृतीय को अपर उप जिलाधिकारी (प्रथम) प्रतापगढ़ तथा आकांक्षा जोशी को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सदर से अपर उप जिलाधिकारी (द्वितीय) प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तहसीलदारों के स्थानांतरण में अलख शुक्ला को कुंडा से सदर, अनिल कुमार को सदर से कुंडा और नवागंतुक रवि यादव को तहसीलदार लालगंज नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि तीनों तहसीलदार अपने नियमित राजस्व कार्यों के साथ-साथ संबंधित तहसीलों के तहसीलदार न्यायिक के न्यायालयों में लंबित वादों का भी नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है तथा सभी संबंधित अधिकारियों को बिना विलंब अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related News

उत्तर प्रदेश: शादी तय, सगाई हुई... फिर दहेज की मांग पर टूटा रिश्ता, केस हुआ दर्ज

उत्तर प्रदेश: बरेली में मंदिर में घुसकर उत्पात का आरोप, युवक और पिता हिरासत में

उत्तर प्रदेश: UPSC 2022 टॉपर IAS इशिता किशोर ने संभाला बरेली सदर SDM का कार्यभार, प्रशासन को नई दिशा की उम्मीद

उत्तर प्रदेश: बरेली सदर के SDM प्रमोद कुमार को भावभीनी विदाई, अब बस्ती जिले में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: फैक्ट्री हादसा या हत्या? मजदूर की मौत के मामले में प्रबंधन पर गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

उत्तर प्रदेश: उन्नाव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 उप जिलाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, डीएम ने जारी किए आदेश


Featured News