Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: उन्नाव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 उप जिलाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, डीएम ने जारी किए आदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/07/2026 04:18:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/07/2026 04:18:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शासन स्तर पर हुए स्थानांतरण के बाद जिलाधिकारी उन्नाव ने जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए 11 उप जिलाधिकारियों की नई तैनाती कर दी है। गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शासन स्तर पर हुए स्थानांतरण के बाद जिलाधिकारी उन्नाव ने जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए 11 उप जिलाधिकारियों की नई तैनाती कर दी है। गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जारी आदेश के मुताबिक मनोज कुमार सिंह नगर मजिस्ट्रेट उन्नाव के पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही उन्हें सचिव, उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। राजेश कुमार विश्वकर्मा को उप जिलाधिकारी सदर, फाल्गुनी सिंह को उप जिलाधिकारी सफीपुर, आनंद नायक को उप जिलाधिकारी बीघापुर तथा शालिनी सिंह तोमर को उप जिलाधिकारी हसनगंज नियुक्त किया गया है। वहीं दिग्विजय सिंह को उप जिलाधिकारी पुरवा की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा पुष्कर नाथ चौधरी को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, लोकेश कुमार को सहायक अभिलेख अधिकारी तथा अजेंद्र सिंह को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) उन्नाव के साथ-साथ बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। धर्मेंद्र कुमार सिंह को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बांगरमऊ तथा कहकशां अंजुम को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम के पद पर तैनात किया गया है। जिलाधिकारी के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। प्रशासनिक हलकों में इसे जनपद की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।