-
☰
उत्तर प्रदेश: होली से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, CM योगी के सख्त निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व को देखते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को अहम निर्देश जारी किए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व को देखते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को अहम निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले हर हाल में जारी किया जाए। उद्देश्य यह है कि त्योहार के दौरान किसी भी कर्मचारी को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी श्रेणी के कर्मचारियों को लाभ आउटसोर्सिंग कर्मी, संविदाकर्मी और सफाईकर्मियों सहित सभी श्रेणी के कर्मचारियों का भुगतान भी समय से सुनिश्चित करने के निर्देश। वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासनिक व्यवस्था के तहत शनिवार, 28 फरवरी 2026 को कार्यदिवस घोषित किया गया। कर्मचारियों को 3 मार्च 2026 का अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा। प्रदेश में होली का अवकाश 2, 3 और 4 मार्च को रहेगा। होली से पहले वेतन जारी करने के फैसले से लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश: सहयोग संस्था ने कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं संग मनाई होली
उत्तर प्रदेश: कुआं पूजन विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: 16 वर्षीय छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया, POCSO के तहत जांच शुरू
उत्तर प्रदेश: टिकरी जंगल में कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत, दो घायल
उत्तर प्रदेश: प्रेमी से शादी की जिद पर युवती 250 फीट टावर पर चढ़ी, 5 घंटे बाद सुरक्षित उतारा
उत्तर प्रदेश: अवैध पटाखा निर्माण के दौरान भीषण विस्फोट, दो महिलाएं घायल