Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ड्रमंडगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 300 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 27/04/2026 01:31:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 27/04/2026 01:31:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कार की नंबर प्लेट बदलकर हरियाणा से शराब लेकर बिहार ले जा रहे थे, जिससे वे पुलिस की नजर से बच सकें। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ड्रमंडगंज पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। 

जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए लालगंज क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने प्रेसवार्ता में बताया कि दोनों अभियुक्त अंतरराज्यीय स्तर पर शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी में लिप्त गिरोहों में हड़कंप मच गया है।