Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पुरानी वीआईपी मार्ग पर डॉक्टर के घर में भीषण आग, फ्रिज से भड़की लपटें; बड़ा नुकसान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 06/02/2026 12:25:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 06/02/2026 12:25:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर विंध्याचल के पुरानी वीआईपी मार्ग स्थित डॉ. प्रकाश पांडेय के आवास में आज अचानक फ्रिज में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर विंध्याचल के पुरानी वीआईपी मार्ग स्थित डॉ. प्रकाश पांडेय के आवास में आज अचानक फ्रिज में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर में धुआं भर गया, जिससे मकान का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। फायर ब्रिगेड को पहुंचने में लगभग एक घंटा लग गया, जिसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत फ्रिज से हुई, जो कुछ ही समय में तेज लपटों में बदल गई।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। पुलिस व अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। क्षेत्रीय सुझाव विंध्याचल एक प्रमुख तीर्थस्थल है, जहां श्रद्धालुओं का लगातार आवागमन रहता है। पूर्व में भी आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और फायर ब्रिगेड की देरी चिंता का विषय रही है। ऐसे में विंध्य कॉरिडोर क्षेत्र में स्थायी फायर ब्रिगेड पोस्ट की स्थापना तथा वाहन को नजदीकी पार्किंग/स्टैंड पर तैनात किए जाने से आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी और जान-माल की क्षति को कम किया जा सकेगा।

Related News

मध्य प्रदेश: पोरसा नागाजी की तपोभूमि में डिवाइडर को मिली हरियाली, डॉ. अनिल गुप्ता की पहल से शुरू हुआ हरित अभियान

उत्तर प्रदेश: भारत में बढ़ते अपराध और झूठे मुकदमों के विरोध में गरीब शक्ति दल का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश: ग्रीष्मकालीन धान की अवैध सिंचाई पर प्रशासन सख्त

बिहार: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज का आवास में संदिग्ध हालात में निधन, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश: 22 फरवरी को हमीरपुर में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, डीएम घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक

मध्य प्रदेश: भाजपा की नीतियों से आमजन बेबस, आज भी कांग्रेस के जनाधार को चाहता है जनता : अरुण यादव


Featured News