Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ब्लॉक मुख्यालय पर रिश्तों की बैठकों से उठे सवाल, विवाह घर न होने से बढ़ी परेशानी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 01/07/2026 04:48:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 01/07/2026 04:48:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक में जनसुविधाओं के अभाव का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक में जनसुविधाओं के अभाव का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। क्षेत्र में अब तक सामुदायिक विवाह घर का निर्माण नहीं हो सका है, जिसके चलते शादी-विवाह से जुड़ी आवश्यक बैठकों के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि विवाह योग्य युवक-युवतियों की "देख-दिखाई" और रिश्ते तय करने के लिए दूर-दराज से आने वाले परिवारों को ब्लॉक मुख्यालय के गेट पर ही बैठक करनी पड़ रही है। खुले परिसर में सरकारी कार्यालय के बाहर रिश्तों पर बातचीत का यह सिलसिला जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में भी जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में एक सामुदायिक विवाह घर की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसके अभाव में सामाजिक आयोजनों के लिए उचित स्थान उपलब्ध नहीं हो पाता, जिससे आम नागरिकों को असुविधा होती है। इस मामले को लेकर लोगों ने क्षेत्र के विकास कार्यों और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं पर भी सवाल उठाए हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सामुदायिक विवाह घर का निर्माण कराए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि कब संज्ञान लेते हैं।

Related News

बिहार: नारदीगंज में 12वीं की परीक्षा शुरू, शांतिपूर्ण माहौल में पहले दिन हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश: बरेली केंद्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण, डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश: AIMM ने दागी जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की मांग, चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: बरेली में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह सम्मानित

हरियाणा: यदुवंशी बी.एड. कॉलेज प्रकरण पर एबीवीपी का आक्रोश, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश: मुरैना कलेक्ट्रेट में राष्ट्रभक्ति के माहौल में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सामूहिक गायन


Featured News