-
☰
उत्तर प्रदेश: होली-रमजान के मद्देनजर पुलिस और RPF ने फ्लैग मार्च कर बढ़ाई सुरक्षा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: होली और रमजान के इस पावन पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए मांधाता कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार 26 फरवरी 2026 को पुलिस बल और (RPF) द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: होली और रमजान के इस पावन पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए मांधाता कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार 26 फरवरी 2026 को पुलिस बल और (RPF) द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। मांधाता में त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न करने के उद्देश्य से या फ्लैग मार्च संवेदनशील इलाकों में किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने किया। उनके साथ (RPF) फोर्स की एक शस्त्र टुकड़ी और स्थानी बल मौजूद रहा। फ्लैग मार्च कोतवाली मांधाता से शुरू होकर संजय तिराहा होते हुए मांधाता के संवेदनशील भीड़ -भाड़ क्षेत्र से होकर गुजरा। पुलिस बल पैदल गस्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का एहसास करवाया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने आम जनता और व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा -होली और रमजान आपसी भाईचारे का त्यौहार है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इन त्योहारों को शांति और प्रेम के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: सहयोग संस्था ने कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं संग मनाई होली
उत्तर प्रदेश: कुआं पूजन विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: 16 वर्षीय छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया, POCSO के तहत जांच शुरू
उत्तर प्रदेश: टिकरी जंगल में कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत, दो घायल
उत्तर प्रदेश: प्रेमी से शादी की जिद पर युवती 250 फीट टावर पर चढ़ी, 5 घंटे बाद सुरक्षित उतारा
उत्तर प्रदेश: अवैध पटाखा निर्माण के दौरान भीषण विस्फोट, दो महिलाएं घायल