-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: किशोरी की संदिग्ध मौत पर सियासत तेज, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया ग्राम में 15 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विश्वकर्मा समाज की होनहार बेटी 16वर्षीय निशा विश्वकर्मा की मौत के मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर गंभीर रूप ले लिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया ग्राम में 15 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विश्वकर्मा समाज की होनहार बेटी 16वर्षीय निशा विश्वकर्मा की मौत के मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर गंभीर रूप ले लिया है। निर्दोष एवं असहाय,पीड़ित विश्वकर्मा परिवार के घर सभी दलों के नेता शोक समवेदना व्यक्त करने जा रहे हैँ |उसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के वाराणसी जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के गाँव कटारिया पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली।प्रतिनिधिमंडल ने निशा के पिता सियाराम विश्वकर्मा और अन्य परिजनों से मिलकर पूरी घटना को विस्तार से सुना। इस दौरान माहौल भावुक रहा और परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई। हंसराज विश्वकर्मा ने परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले में दोषी चाहे कोई भी हो,उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार में कानून का राज है और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और संबंधित उच्चाधिकारियों से नियमित संपर्क में हैं,ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। हंसराज विश्वकर्मा ने आगे कहा कि शासन स्तर पर भी इस मामले को गंभीरता से उठाया जाएगा और पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कराई जाएगी,जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,श्रीकांत शर्मा (चंदौली),हीरा लाल शर्मा,प्रवीण विश्वकर्मा,देवव्रत विश्वकर्मा,धर्मेन्द्र शर्मा,विकास शर्मा, द्वारिकाधीश,विनोद सोनकर,श्यामसुंदर विश्वकर्मा,किशन शर्मा,भरत शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
