-
☰
उत्तर प्रदेश: राहुल गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा, प्रेमनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी किए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना प्रेमनगर क्षेत्र में आईटीआई छात्र राहुल को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने बेहद तेज कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना प्रेमनगर क्षेत्र में आईटीआई छात्र राहुल को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने बेहद तेज कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की इस तत्परता से इलाके में राहत का माहौल है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद आरोपी उदय ठाकुर और मनोज भास्कर ने राहुल पर फायरिंग की थी। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही और जल्द ही उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 2 तमंचे, 5 कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इन्हीं दोनों ने एक दिन पहले घर के बाहर टहल रहे राहुल को गोली मारी थी पुलिस का गुडवर्क: 24 घंटे में खुलासा, अपराधियों पर शिकंजा दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद प्रेमनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है पुलिस की इस तेज और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।
आरपीएफ बैरक के पास पुलिस मुठभेड़, उदय के पैर में लगी गोली प्रेमनगर थाना क्षेत्र के आरपीएफ बैरक के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई
इस दौरान आरोपी उदय ठाकुर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।