Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 06/07/2026 05:09:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/07/2026 05:09:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: तहसील बलरामपुर सदर में आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।  इस अवसर पर डीएम एवं एसपी ने

विस्तार

उत्तर प्रदेश: तहसील बलरामपुर सदर में आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।  इस अवसर पर डीएम एवं एसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के मामलों में पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर मौके का निरीक्षण कर निस्तारण करे। जिन गांवों में विवाद अधिक हैं वहां विशेष चौपाल लगाकर समस्याओं का समाधान किया जाए।

अधिकारियों ने त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है।
वहीं तहसील उतरौला में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने जनसुनवाई की। उन्होंने राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों को सुना। शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

Related News

उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तर प्रदेश: 7 साल पुराने मारपीट के मुकदमे का विशेष लोक अदालत में हुआ निस्तारण

मध्य प्रदेश: पोरसा में भगवान महाकाल का भव्य औषधि महाअभिषेक, अच्छी वर्षा और समृद्ध फसल की कामना के साथ गूंजे 'हर-हर महादेव'

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के संभावित मिर्जापुर दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने विंध्याचल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बिहार: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर

उत्तर प्रदेश: गलत UPI ट्रांजैक्शन से भेजे गए ₹15 हजार साइबर सेल ने लौटाए, पीड़ित ने जताया आभार


Featured News