-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: SIR 2026 मतदाता सूची में गंभीर त्रुटियाँ, पिन कोड व नामों में गड़बड़ी से ग्रामीण चिंतित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी Special Intensive Revision 2026की मतदाता सूची में ब्लॉक हरैया सतघरवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत हसनापुर में कई गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी Special Intensive Revision 2026की मतदाता सूची में ब्लॉक हरैया सतघरवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत हसनापुर में कई गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं। पिन कोड गलत:सूची में पोलिंग बूथ संगीतपुर का पिन कोड271211, डाकघर गुगौली कला अंकित है, जबकि हसनापुर का वास्तविक *पिन कोड 271207, डाकखाना शिवपुरा है। गांव के कई पात्र मतदाताओं के नाम ही सूची से गायब हैं। लिंग त्रुटि कई मतदाताओं का लिंग गलत दर्ज किया गया है।पुरुष को महिला और महिला को पुरुष दिखाया गया है। ग्राम पंचायत के सभी नागरिकों के आधार कार्ड, राशन कार्ड में पिन कोड 271207 ही दर्ज है। यदि SIR 2026 में संशोधन नहीं हुआ तो *सैकड़ों लोगों को दस्तावेज बदलवाने पड़ेंगे। वहीं नाम न होने से कई लोग मताधिकार से वंचित हो जाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त त्रुटियों की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विपिन कुमार जैन को दे दी गई है। उनसे शीघ्र संशोधन करवाने की मांग की गई है। BLO से संपर्क की अपील निर्वाचन आयोग के नियमानुसार SIR अवधि में फॉर्म 6 से नया नाम जुड़वाया जा सकता है और फॉर्म 8से लिंग सहित अन्य त्रुटियों में सुधार कराया जा सकता है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे Voter Helpline App या बीएलओके माध्यम से तुरंत अपना नाम जांचेंऔर त्रुटि मिलने पर सुधार हेतु आवेदन करें। समय सीमा:SIR 2026 की प्रक्रिया 25 जून 2026 तक चलेगी। इसके बाद सुधार संभव नहीं होगा। SIR 2026 में हसनापुर की सूची गड़बड़ सैकड़ों वोटर हो सकते हैं मताधिकार से वंचित।
ग्रामीणों में चिंता
मध्य प्रदेश: डीजे प्रतिबंध पर प्रशासन सख्त, संचालकों से संवाद कर समाधान की करी कोशिश
बिहार: केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली मंजूरी, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
मध्य प्रदेश: शिक्षा बैठकों का आयोजन, कक्षा 1, 6, 9 में शत-प्रतिशत नामांकन के दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: धार सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, 13 लोग हुए घायल
