Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: यूपी के 32 जिलों में भीषण गर्मी का कहर, 25 अप्रैल तक लू का अलर्ट

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 22/04/2026 11:07:31 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 22/04/2026 11:07:31 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर दिए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 32 जिलों में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल तक मौसम में किसी तरह की राहत मिलने की संभावना नहीं है,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर दिए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 32 जिलों में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल तक मौसम में किसी तरह की राहत मिलने की संभावना नहीं है, जिससे जनजीवन पर व्यापक असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में लू का प्रकोप देखने को मिल सकता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है

खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को। प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें। साथ ही हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सिर ढककर निकलने और ठंडी जगहों पर रहने की सलाह दी गई है। लगातार बढ़ते तापमान ने प्रदेश में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अब सभी की निगाहें मौसम के बदलाव पर टिकी हैं कि आखिर कब इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।


Featured News