-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शकील अहमद बने ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के लीगल एडवाइजर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कानूनी मामलों में बेहतर मार्गदर्शन के उद्देश्य से शकील अहमद, निवासी 229 बाग अहमद अली का तालाब, शहमतगंज, बरेली को पार्टी का लीगल एडवाइजर बरेली नियुक्त किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कानूनी मामलों में बेहतर मार्गदर्शन के उद्देश्य से शकील अहमद, निवासी 229 बाग अहमद अली का तालाब, शहमतगंज, बरेली को पार्टी का लीगल एडवाइजर बरेली नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी की ओर से संगठन के प्रति उनके समर्पण, निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली एवं समाज के प्रति उनके योगदान को देखते हुए की गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि शकील अहमद अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए कार्य कर रही है। संगठन में कानूनी सलाहकार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को विधिक मामलों में उचित मार्गदर्शन मिल सकेगा। उन्होंने कहा शकील अहमद की सामाजिक सक्रियता और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। हमें पूरा विश्वास है कि वह अपने अनुभव और क्षमता से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा बरेली जिले में पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त लीगल एडवाइजर शकील अहमद ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने में सहयोग करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शकील अहमद की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से बरेली जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
