-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र: करवा चौथ पर बाजारों में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: करवा चौथ के पूर्व संध्या पर सोनभद्र जनपद मुख्यालय रावर्ट्सगंज सहित कई क्षेत्रों के मुख्य बाजारों में बुधवार को गहमा-गहमी रही। कल बृहस्पतिवार को महिलाएं पति के दीर्घायु की कामना के लिए करवा चौथ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: करवा चौथ के पूर्व संध्या पर सोनभद्र जनपद मुख्यालय रावर्ट्सगंज सहित कई क्षेत्रों के मुख्य बाजारों में बुधवार को गहमा-गहमी रही। कल बृहस्पतिवार को महिलाएं पति के दीर्घायु की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। बाजारों में ब्यूटी पार्लर से लेकर साड़ी सेंटरों पर महिलाएं खरीदारी करने में व्यस्त थीं। करवा चौथ पूजन के लिए करीने के साथ सजाई गई छलनी, करवा और लोटा की डिमांड रही। इसके साथ ही चूड़ी,गट्टा और सींक आदि भी लोग खरीद रहे थे। करवा चौथ को लेकर बुधवार को रावर्टसगंज, घोरावल, चोपन, रेणुकूट,ओबरा,अनपरा,शक्ति नगर,बभनी,बीजपुर, दुद्धी के अलावा कई प्रमुख बाजारों में खरीदारी करने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। साड़ी सेंटरों पर सुहागिंनें विभिन्न वैरायटी की साड़ियां पसंद कर रही थीं। इसके साथ ही कॉस्मेटिक और चूड़ी सेंटरों पर भी काफी भीड़ देखा गया। पूजा सामग्री, फल दुकान तथा मिष्ठान भंडारों में देर शाम तक खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ समय शाम 5:50 बजे से रात 10:11 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान सुहागिन महिलाएं करवा चौथ की पूजा कर सकती हैं। आसमान में बादल छाया न रहे तो चंद्रोदय करीब 8:12 पर अनुमान लगाया जा रहा है।
