-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अस्पताल में भर्ती विधानसभा अध्यक्ष से मिले सपा जिलाध्यक्ष
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली समाजवादी पार्टी के मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार की तबीयत खराब होने पर उन्हें राजश्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली समाजवादी पार्टी के मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार की तबीयत खराब होने पर उन्हें राजश्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। रविवार शाम सपा जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 6:30 बजे सपा जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव अपने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ फतेहगंज पश्चिमी स्थित राजश्री मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुलाकात के बाद शुभलेश यादव ने चिकित्सकों से सुरेश गंगवार के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके बेहतर उपचार के लिए आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया। डॉक्टरों ने बताया कि सुरेश गंगवार का पिछले चार-पांच दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार जारी रखने का भरोसा भी दिलाया। सपा जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि जैसे ही उन्हें सुरेश गंगवार के स्वास्थ्य में सुधार की सूचना मिली, वे उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है तथा सुरेश गंगवार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, जितेंद्र मुंडे, जोगेंद्र पटेल, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष शराफत हुसैन, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष जाकिर हुसैन, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, तस्लीम अंसारी उर्फ टिंकू, महेंद्र पाल शर्मा, कौशल मिश्रा, कमाल अंसारी, शिवम सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सुरेश गंगवार के जल्द स्वस्थ होकर सक्रिय राजनीति में लौटने की कामना की।
