Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बिजली संकट पर सपा का प्रदर्शन, अफसरों को ज्ञापन सौंपकर समाधान की करी गई मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/04/2026 12:29:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/04/2026 12:29:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली शहर में भीषण बिजली कटौती से परेशान लोगों की आवाज बनकर रविवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय का रुख किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली शहर में भीषण बिजली कटौती से परेशान लोगों की आवाज बनकर रविवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय का रुख किया। शिष्टमंडल ने अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात कर बिजली समस्या पर कड़ा आक्रोश जताया और तत्काल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। सपा नेताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए फाइक इंक्लेव कॉलोनी, किंग्स एवेन्यू, JHM कॉलोनी समेत शहर के कई इलाकों में हो रही 20-20 घंटे की अघोषित बिजली कटौती का जमकर विरोध किया। शिष्टमंडल ने कहा कि भीषण गर्मी में इतनी लंबी कटौती से जनता बेहाल है। बच्चों की पढ़ाई और मरीजों का इलाज तक प्रभावित हो रहा है।

नेताओं ने लोड कम करने के लिए कॉलोनियों में नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी। अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत होगी वहां ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी और नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। शिष्टमंडल में संजीव कुमार सक्सेना, ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट, हैदर अली, मोहम्मद नासिर, शारिक खान, जावेद बंटी, विक्की समेत कई सपा नेता मौजूद रहे। बरेली में बिजली संकट को लेकर समाजवादी पार्टी ने अफसरों को घेरा है। फाइक इंक्लेव, किंग्स एवेन्यू और JHM कॉलोनी में 20 घंटे की कटौती पर सपा ने ज्ञापन देकर नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। अधीक्षण अभियंता ने जल्द राहत का भरोसा दिया है।