Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 20/05/2026 04:51:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/05/2026 04:51:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रतेह गांव के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में जा भिड़ी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रतेह गांव के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को बिना देर किए अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।