-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण, एसडीएम सदर ने दिए सख्त दिशा-निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गेहूं खरीद केंद्रों पर प्रशासन सख्त, एसडीएम सदर ने किया औचक निरीक्षण मीरजापुर, 15 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मीरजापुर श्री पवन कुमार गंगवार (आईएएस) के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर श्री गुलाब चन्द्र ने बुधवार को मंडी समिति मीरजापुर स्थित गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गेहूं खरीद केंद्रों पर प्रशासन सख्त, एसडीएम सदर ने किया औचक निरीक्षण मीरजापुर, 15 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मीरजापुर श्री पवन कुमार गंगवार (आईएएस) के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर श्री गुलाब चन्द्र ने बुधवार को मंडी समिति मीरजापुर स्थित गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंडी समिति परिसर में कुल 06 गेहूं खरीद केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें मार्केटिंग शाखा के 04, मंडी समिति का 01 तथा एफसीआई का 01 केंद्र शामिल है। निरीक्षण के समय केवल मार्केटिंग शाखा के केंद्र प्रथम एवं द्वितीय पर ही खरीद कार्य शुरू पाया गया, जहां केंद्र प्रभारी कु० आकांक्षा शुक्ला द्वारा 58 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी थी। अन्य केंद्रों पर खरीद कार्य शुरू न होने पर एसडीएम सदर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एफसीआई, मंडी समिति एवं मार्केटिंग शाखा के शेष 05 केंद्र प्रभारियों को तत्काल खरीद प्रारंभ करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन के निर्देशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान कु० आकांक्षा शुक्ला, कु० प्रीतिका दुबे, आकाश मिश्रा एवं रामा आधार मौके पर उपस्थित पाए गए, जबकि अजय यादव एवं मोहन लाल बारदाना संकलन के लिए गए हुए थे। प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि गेहूं की खरीद सीधे किसानों से ही की जाए, किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि सभी केंद्रों पर लगातार औचक निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी।
राजस्थान: शिव महापुराण कथा का छठा दिन, ज्योतिर्लिंग महिमा से गूंजा भक्तिमय वातावरण
हरियाणा: गूंजा नारी शक्ति वंदन, श्रुति चौधरी ने पदयात्रा से भरा जोश
उत्तर प्रदेश: पारदर्शी खरीद, समय पर भुगतान और किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: लापरवाही पर SSP का एक्शन, 8 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड
हरियाणा: मदनापुर प्रधान पद उम्मीदवार मेहंदी हसन ने अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाकर मांगी जीत की दुआ
उत्तराखंड: स्कूल में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों ने किया तालाबंदी विरोध
