-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: लव मैरिज के 6 महीने बाद युवती की हुई संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेलीमें लव मैरिज के छह महीने बाद एक युवती की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेलीमें लव मैरिज के छह महीने बाद एक युवती की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में 18 वर्षीय कोमल मिश्रा का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है कैंट थाना क्षेत्र के लाल फाटक निवासी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि उनकी बेटी कोमल मिश्रा हाईस्कूल की छात्रा थी। उसी स्कूल में अमित मंडल भी पढ़ता था। करीब छह महीने पहले 4 अक्टूबर को अमित मंडल उसे अपने साथ भगा ले गया था। उस समय कोमल नाबालिग थी। परिवार ने पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रोते हुए पिता ने कहा अगर उस समय पुलिस कार्रवाई कर देती तो आज मेरी बेटी जिंदा होती। हमने बेटी की खुशी के लिए उसकी इंटरकास्ट शादी को भी स्वीकार कर लिया था, लेकिन हमें नहीं पता था कि उसकी जिंदगी इतनी जल्दी खत्म हो जाएगी दहेज को लेकर होता था विवाद। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही कोमल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति, सास और ससुर उसे ताने देते थे कि वह दहेज में कुछ लेकर नहीं आई। आरोप है कि आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। परिवार के मुताबिक करीब एक महीने पहले भी कोमल पर जानलेवा हमला हुआ था। आरोप है कि उसके हाथ की नस काट दी गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने किसी तरह उसकी जान बचाई थी। अब परिजनों को शक है कि ससुराल वालों ने साजिश के तहत उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगेसभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक लड़ाई जारी रहेगी। मृतका के भाई अनुराग मिश्रा ने कहा कि उसकी बहन की बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी पति को हिरासत में लिया है, लेकिन सास, ससुर और अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उसने कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, परिवार न्याय की लड़ाई जारी रखेगा। सुभाषनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी
बिहार: अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 82 पर FIR हुई दर्ज, लाइनर हुआ गिरफ्तार
बिहार: वार्ड 7 में जलजमाव से लोग हुए परेशान, नाला निकासी की करी मांग
बिहार: मगही साहित्य जगत को बड़ा झटका, जय बाबू और डॉ. संजय सिन्हा के निधन से दिखी शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
बिहार: टी.एस. कॉलेज कर्मचारियों की हड़ताल, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन हुआ तेज
