Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/04/2026 03:28:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/04/2026 03:28:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद फतेहपुर में हुए चर्चित मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद फतेहपुर में हुए चर्चित मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को फतेहपुर जाने से प्रशासन ने फिलहाल रोक दिया है। उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है। मौर्य ने बयान जारी करते हुए कहा कि वे संविधान और कानून का सम्मान करते हैं, इसलिए पुलिस अधीक्षक के अनुरोध पर उन्होंने अपना फतेहपुर दौरा स्थगित कर दिया है। हालांकि, उन्होंने प्रशासन को सख्त चेतावनी भी दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि फरार आरोपियों को हर हाल में 24 घंटे के भीतर “जिंदा या मुर्दा” गिरफ्तार किया जाए। मौर्य ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो वे खुद फतेहपुर जाकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे और उन्हें कोई नहीं रोक सकेगा। उन्होंने प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते सख्त कदम उठाए जाते, तो हालात यहां तक नहीं पहुंचते। उनके इस अल्टीमेटम के बाद सियासी गलियारों में हलचल और तेज हो गई है। गौरतलब है कि फतेहपुर की घटना को लेकर पहले से ही कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में मौर्य का यह बयान प्रशासन पर सीधा दबाव बनाता दिख रहा है।