-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पत्रकार एकता का दिखा दम, राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा का धूमधाम से मनाया जन्मदिन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में बुधवार को मढ़ीनाथ स्थित वरिष्ठ पत्रकार राहुल सक्सेना के आवास पर पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं एक्शन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में बुधवार को मढ़ीनाथ स्थित वरिष्ठ पत्रकार राहुल सक्सेना के आवास पर पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं एक्शन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि रविंद्र मिश्रा ने सदैव पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता दी है और संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में पत्रकारों की आवाज और अधिक बुलंद हुई है। इस मौके पर बरेली जिलाध्यक्ष अरविंदर सिंह मिक्की, निवास यादव आईएनए न्यूज, अजय प्रताप हिंदुस्तान, भीम मनोहर एबीपी न्यूज, राहुल सक्सेना युवा हस्ताक्षर/भारत समाचार लाइव, हसीन दानिश जन माध्यम, विकल्प कुर्रेशिया न्यूज-18 लोकल, रजनेश श्रीवास्तव इंडिया 24, प्रदीप सक्सेना बरेली की हलचल, रविंदर सिंह जन माध्यम और सक्षम सक्सेना सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता को और सशक्त करने का संकल्प लिया।
बिहार: अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 82 पर FIR हुई दर्ज, लाइनर हुआ गिरफ्तार
बिहार: वार्ड 7 में जलजमाव से लोग हुए परेशान, नाला निकासी की करी मांग
बिहार: मगही साहित्य जगत को बड़ा झटका, जय बाबू और डॉ. संजय सिन्हा के निधन से दिखी शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
बिहार: टी.एस. कॉलेज कर्मचारियों की हड़ताल, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन हुआ तेज
