-
☰
उत्तर प्रदेश: वीडियो वायरल करने की धमकी देना युक को पड़ा भारी, तरबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश समस्त थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक को दिये है l उक्त आदेश के क्रम
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश समस्त थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक को दिये है l उक्त आदेश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा श्री राधेश्याम राय व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के निर्देशन मे दिनांक 28.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक कमलाकान्त त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना तरबगंज पुलिस टीम द्वारा आई0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को रानी बाजार थाना पूरा कलन्दर जनपद अयोध्या से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया l गिरधर निवासी एक व्यक्ति द्वारा 11.03.2026 को थाना स्थानीय पर तहरीर देकर मु0अ0सं0 089/2026 धारा 67(a) आई0टी0 एक्ट व 351(3) बी0एन0एस0 अभियोग पंजीकृत कराया था कि मेरी पुत्री का अश्लील फोटो व वीडियो शुभम नाम के लडके नें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया तथा उसको रिश्तेदारों को भेज कर धमकी दे रहा है । पुनः तहरीर दी गयी कि अभियुक्त द्वारा पुनः धमकी व फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था जिस पर थाना तरबगंज में मु0अ0सं0 100/2026 धारा 352,351(3) बी0एन0एस0 व 67(a) आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना कोतवाल तरबगंज द्वारा सम्पादित की जा रही है।