Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बड़ी गंडक नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव हुआ बरामद, जांच जारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , Date: 27/02/2026 03:36:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pawan Tiwari ,
  • Date:
  • 27/02/2026 03:36:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जिले के पड़रौना नगर स्थित बड़ी गंडक नहर में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जिले के पड़रौना नगर स्थित बड़ी गंडक नहर में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। पीड़ी मॉल के सामने नहर में शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। सुबह लगभग 10:30 बजे राहगीरों की नजर नहर में बहते शव पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और सुभाष चौक चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नहर में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण शव लगभग 300 मीटर तक बहता रहा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सुबह 10:55 बजे शव को नहर से बाहर निकाला।

 

पुलिस के प्रारंभिक आकलन के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष प्रतीत हो रही है। मृतक ने काला पैंट और नीली शर्ट पहनी हुई थी, और उसके बाल पूरी तरह सफेद थे। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की सूचनाओं का मिलान कराया जा रहा है, और शव की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस संबंध में चौकी इंचार्ज सुभाष चौक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव निकाला गया है। उन्होंने कहा कि पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।