Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: वन महोत्सव सप्ताह शुरू, हर नागरिक से एक पौधा लगाने की अपील

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Radha Krashna , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 01/07/2026 03:45:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Radha Krashna ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 01/07/2026 03:45:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर वन महोत्सव सप्ताह 01 जुलाई से 07 जुलाई, 2026 के अंतर्गत जनपद में एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ आज कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया। वृक्षारोपण महाअभियान 2026 समिति के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने महोगनी का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर वन महोत्सव सप्ताह 01 जुलाई से 07 जुलाई, 2026 के अंतर्गत जनपद में एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ आज कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया। वृक्षारोपण महाअभियान 2026 समिति के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने महोगनी का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी अरविन्द कुमार ने अशोक का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रिजवाना शहीद, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी श्री पैगाम हैदर, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी विकास यादव, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।

जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कहा कि जनपद में हरित क्षेत्र बढ़ाना समय की आवश्यकता है। वर्तमान में हमीरपुर का वनाच्छादन मात्र 5.79 प्रतिशत है, जबकि स्वस्थ एवं संतुलित पर्यावरण के लिए वन क्षेत्र में पर्याप्त वृद्धि आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने जनपदवासियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि इस मानसून सीजन में प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़कर उसकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करे, ताकि लगाया गया पौधा भविष्य में एक विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण एवं मानव जीवन के लिए उपयोगी सिद्ध हो सके।

प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरविन्द कुमार ने बताया कि वृक्षारोपण 

महाअभियान 2026 के अंतर्गत जनपद हमीरपुर में 73 लाख 21 हजार 300 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत विभिन्न विभागों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आमजन के सहयोग से व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन को भी सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में गुलाब सिंह महाविद्यालय, राठ में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक, राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी द्वारा आम का पौधा रोपित कर किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी राठ, सम्मानित नागरिकों, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषयक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को चंदन के पौधों के गमले वितरित किए गए तथा छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग एवं प्रोत्साहन स्वरूप साड़ी एवं गमछा भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जनपद के विभिन्न विकास खंडों, नगर निकायों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रशासन ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल कर हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध हमीरपुर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Related News

बिहार: नारदीगंज में 12वीं की परीक्षा शुरू, शांतिपूर्ण माहौल में पहले दिन हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश: बरेली केंद्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण, डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश: AIMM ने दागी जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की मांग, चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: बरेली में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह सम्मानित

हरियाणा: यदुवंशी बी.एड. कॉलेज प्रकरण पर एबीवीपी का आक्रोश, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश: मुरैना कलेक्ट्रेट में राष्ट्रभक्ति के माहौल में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सामूहिक गायन


Featured News