Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विश्वकर्मा महासभा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 13/07/2026 01:34:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Arvind Kumar Vishwakarma ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 13/07/2026 01:34:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा, गाजीपुर की मासिक बैठक लहुरी काशी मैरेज हॉल, गाजीपुर में अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा, गाजीपुर की मासिक बैठक लहुरी काशी मैरेज हॉल, गाजीपुर में अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री राम अवतार विश्वकर्मा जी ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन जहूराबाद विधानसभा अध्यक्ष श्री संजय विश्वकर्मा जी द्वारा किया गया।

संगठन की मजबूती पर बल

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में यादव महासभा के जिलाध्यक्ष श्री सुजीत यादव जी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सुजीत यादव ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए हमें ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर तक जाकर लोगों को जोड़ना होगा ।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष श्री शशिकांत विश्वकर्मा उर्फ 'भूवर प्रधान' जी ने संगठन की विस्तृत रूपरेखा सबके सामने रखी। उन्होंने संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की और मुख्य अतिथि के हाथों सभी को सम्मानपूर्वक नियुक्ति पत्र सौंपे। क्षेत्रीय भ्रमण और जागरूकता का आह्वान अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि संगठन को धारदार और सक्रिय बनाने के लिए लगातार क्षेत्रीय भ्रमण किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्रीय पदाधिकारियों का चुनाव कर उन्हें समाज के प्रति जागरूक और सक्रिय बनाया जाएगा। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री राम अवतार विश्वकर्मा जी और विधानसभा अध्यक्ष श्री संजय विश्वकर्मा जी का केक काटकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर बड़े भाई सुजीत यादव के हाथों विशेष सम्मान किया गया।

Related News

राजस्थान: WPSF संस्था ने राजकीय विद्यालय दूदू में बच्चों को बांटे खिलौने और शूज, शिक्षा सहायता का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट हुई बरेली पुलिस, एसपी साउथ और एसपी ट्रैफिक ने मार्गों का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश: विंध्य वाटिका में हुआ वृहद वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की हुई मौत, चालक फरार

उत्तर प्रदेश: ग्लैमर ग्लेज फैशन शो में गाजीपुर के युवाओं का जलवा, जिले के नाम आईं चार शील्ड


Featured News