Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कुआं पूजन विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav , Date: 27/02/2026 04:51:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Deepak Yadav ,
  • Date:
  • 27/02/2026 04:51:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना ईकोटेक 3 पुलिस द्वारा वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 26.02.2026 को ग्राम तुस्याना में आयोजित कुआँ पूजन कार्यक्रम के दौरान खाने-पीने को लेकर अभियुक्त की मृतक मनोज से कहासुनी हो गई थी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना ईकोटेक 3 पुलिस द्वारा वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 26.02.2026 को ग्राम तुस्याना में आयोजित कुआँ पूजन कार्यक्रम के दौरान खाने-पीने को लेकर अभियुक्त की मृतक मनोज से कहासुनी हो गई थी। अपशब्द कहे जाने से आहत होकर अभियुक्त घर गया और बाद में धारदार बांका लेकर वापस आकर ग्राम की सड़क पर ट्रांसफार्मर के पास मृतक पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उक्त घटना क्रम के सम्बन्ध में थाना ईकोटेक 3 पर अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 27.02.2026 को थाना ईकोटेक 3 पुलिस द्वारा अभियुक्त जगवीर भाटी पुत्र रतिराम भाटी निवाी ग्राम तुस्याना थाना ईकोटेक 3 गौतमबुद्धनगर को अर्थ कंपनी शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (लोहे का धारदार बांका) बरामद किया गया। साथ ही घटना के समय पहने हुए कपड़े एवं जूते भी बरामद किए गए, जिन पर खून के निशान पाए गए। अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।