Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sonpal Gautam , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 13/07/2026 04:32:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sonpal Gautam ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 13/07/2026 04:32:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी थाना भीरा क्षेत्र के नानक फार्म, भीरा-लखीमपुर मार्ग पर सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी थाना भीरा क्षेत्र के नानक फार्म, भीरा-लखीमपुर मार्ग पर सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शव के पास ही युवक की बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली, जिसके चलते मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सूचना मिलने पर थाना भीरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक की पहचान करने के साथ ही उसकी मौत के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।